फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रोकी शव यात्रा: वीवीआईपी दौरे के चलते जाम में फंसा वाराणसी शहर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sun, 29 Nov 2026 11:28 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के आगमन-प्रस्थान के दौरान जगह-जगह वाहन रोके गए। इसी बीच मैदागिन चौराहे पर पुलिस द्वारा शव यात्रा रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
पुलिस ने रोकी शव यात्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीवीआईपी दौरे के चलते शनिवार को शहर में जाम ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के आगमन-प्रस्थान के दौरान कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहा। रूट डायवर्जन के जरिए वाहनों को निकाला गया। इस बीच मैदागिन चौराहे पर पुलिस की ओर से शव यात्रा रोके जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

विज्ञापन


बेनिया तिराहे से कबीरचौरा मार्ग तक जाम लगा रहा। बीएचयू के सीरगेट से रविदास मंदिर मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस लाइन चौराहे पर भी वाहनों को रोका गया। नमो घाट पर कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग को खाली कराया गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भदऊ चुंगी और राजघाट पुल पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

यातायात पुलिस और संबंधित थानों की पुलिस ने निर्धारित रूटों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। वीवीआईपी के आगमन और प्रस्थान के दौरान आम लोगों के वाहनों को रास्ते में ही रोक दिया गया। नमो घाट जाने वाले मार्ग को पहले से ही खाली करा लिया गया था। इस दौरान काशी तमिल संगमम से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी में सीएम योगी का सपा पर तंज: 'डीएनए में उपद्रव और अराजकता, खटाखट का वादा करने वालों का होगा सफाचट'

Trending Videos

काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान मैदागिन चौराहे पर चारों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इसी दौरान मैदागिन से मणिकर्णिका की ओर जा रही शव यात्रा को भी रोक दिया गया। इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया पर की गई और वीडियो साझा किए गए। 

आरोप लगाया गया कि पुलिस ने करीब 20 मिनट तक शव यात्रा को रोके रखा। कोतवाली पुलिस ने शव यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल का कहना है कि पांच मिनट के अंदर शव यात्रा को निकाल दिया गया। एसीपी कोतवाली मौके पर थे, उन्होंने तुरंत शवयात्रा को निकलवाया।

अखरी बाईपास पर शाम के समय भीषण जाम, थाने का सीयूजी बंद
रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी बाईपास अंडरपास पर रोजाना यातायात जाम लग रहा है। शनिवार की शाम छह बजे से साढ़े सात बजे तक भीषण जाम लगा। चुनार रोड और चितईपुर रोड की तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। एक्स पर कमिश्नरेट पुलिस से शिकायत की गई कि रोहनिया थाने का सीयूजी नंबर भी बंद है। एक घंटे तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। अखरी पुलिस चौकी पर शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पेड़ कटाई से गोला-कटारी मार्ग जाम
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोला-कटारी मार्ग चौड़ीकरण के दौरान पेड़ की कटाई से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। शनिवार की दोपहर अचानक यातायात रोकने से लंबा जाम लगा। अधिवक्ता जयंत कुमार सिंह ने कमिश्नरेट पुलिस को एक्स पर इसका वीडियो भी साझा किया। दोपहर के समय जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहीं। चोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराया।

अधिकारी बोले

पांच मिनट के अंदर शव यात्रा को निकाल दिया गया। एसीपी कोतवाली मौके पर थे, उन्होंने तुरंत शव यात्रा को निकलवाया। -गौरव बंशवाल, डीसीपी काशी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें