वाराणसी में महंत आवास पर पुलिस का पहरा रहा और परंपरा टूटने की बात कही गई। बताते चलें कि टेढ़ी नीम स्थित आवास पर रखी चल प्रतिमा बाहर नहीं निकली और दीक्षित मंत्रों से महंत आवास पर सांकेतिक परंपरा का निर्वाह किया गया। महंत परिवार से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भक्तों को महंत आवास तक आने नहीं दिया। जिस पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के एसडीएम शंभू शरण ने कहा कि मूर्ति को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी श्रावण पूर्णिमा के बाद अन्नकूट महोत्सव पर भी महंत आवास से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए निकलने वाली चल प्रतिमा बाहर नहीं निकली। इससे विश्वनाथ मंदिर और महंत आवास से जुड़ी परंपरा टूट गई। सुबह से ही टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी। महंत आवास पर ही चल प्रतिमा का पूजन करके परंपरा निभाई गई। पुलिस को देखकर महंत आवास पर दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु असहज नजर आए। शिव पार्वती एवं प्रथमेश गणेश का पारंपरिक रूप से श्रृंगार एवं पूजन किया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने बाबा के इस स्वरूप का दर्शन करने आने वाले भक्तों को भी महंत आवास तक नहीं जाने दिया। भक्तों को यह कहकर लौटा दिया गया कि यहां पर कोई आयोजन नहीं हो रहा है। महंत परिवार ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। पंडित वाचस्पति तिवारी ने कहा कि जिस मुकदमे को आधार बनाकर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है वह मुकदमा मंदिर प्रशासन की देन है। यदि ऐसा ही था तो पहले ही परंपरा क्यों नहीं रोक दी गई?
मामले पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के एसडीएम शंभू शरण ने कहा कि महंत परिवार की प्रतिमा का विवाद हाईकोर्ट में लंबित है। इस मामले में मंदिर प्रशासन को भी नोटिस मिला है। जब तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं हो जाता है, मंदिर प्रशासन किसी को भी अनुमति नहीं दे सकता है। हाईकोर्ट का निर्णय आने के बाद ही इस मामले में कुछ भी कहा जा सकता है।