फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बाबा विश्वनाथ के दरबार में सजाया गया अन्नकूट, दो कुंतल मिष्ठान से किया गया बाबा का श्रृंगार

Sat, 02 Nov 2024 07:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम अन्नकूट सजाया गया। जिसे लेकर भक्तों में उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने दर्शन पूजन के साथ हर हर महादेव का उद्घोष किया। बताते चलें कि महादेव का 2 क्विंटल मिष्ठान से श्रृंगार किया गया जो भक्तों में वितरित किया गया।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में सजा अन्नकूट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्नकूट पर्व के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है और इसे विशेष रूप से भगवान कृष्ण द्वारा की गई गोवर्धन पूजा की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। अन्नकूट का अर्थ प्रचुर खाद्यान्न है। यह पर्व श्रद्धालुओं द्वारा समृद्धि एवं अन्न सुरक्षा हेतु सात्विक भक्ति और समर्पण द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का प्रतीक है।

विज्ञापन





इस वर्ष अन्नकूट पर्व के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ महादेव का 2 क्विंटल मिष्ठान से श्रृंगार किया गया है। इस श्रृंगार में विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ शामिल हैं। मध्यान्ह भोग आरती में यह विशिष्ट भोग श्री विश्वेश्वर महादेव को अर्पित किया गया। भोग लगने के उपरांत प्रसाद श्रद्धालुओं के मध्य वितरित किया गया। श्री काशी विश्वनाथ धाम में भोग आरती के बाद प्रसाद वितरण अन्नकूट पर्व का एक महत्वपूर्ण अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नकूट पर्व केवल एक पारंपरिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सनातन एकता, सनातन बंधुत्व भाव और दान के महत्व को भी रेखांकित करता है। इस दिन, भक्तगण एकत्र होकर न केवल श्री काशी विश्वनाथ जी की आराधना करते हैं, बल्कि एक-दूसरे के साथ मिलकर पर्वोल्लास का आदान-प्रदान भी करते हैं। यह पर्व सनातन धर्मियों में परस्पर एकजुटता और स्नेह द्वारा सनातन समाज में समृद्धि बढ़ाने का भी संदेश देता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें