फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म, लूट, हत्या के आरोपियों के पैर और जांघ में पुलिस ने दागी सबसे अधिक गोलियां; काशी में 101 एनकाउंटर

Thu, 01 Jan 2026 10:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Year Ender 2025: बीते वर्ष 2025 में अपराधियों के पैर और जांघ पर कमिश्नरेट पुलिस ने सबसे अधिक गोलियां दागीं। जुलाई से दिसंबर तक छह माह में ही 58 एनकाउंटर में 115 आरोपी घायल व गिरफ्तार किए गए, जबकि जनवरी से जुलाई तक 43 मुठभेड़ों में 93 अपराधी शामिल थे।
विज्ञापन
Year Ender 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime:सांस्कृतिक व धार्मिक नगरी काशी में जुर्म-जरायम को नियंत्रित करने में कमिश्नरेट पुलिस पूरे वर्ष पूरे दमखम के साथ जुटी रही। लिहाजा पिछले वर्ष की तुलना में हत्या में 29 प्रतिशत, दुष्कर्म में 51 प्रतिशत, बलवा में 91 प्रतिशत, लूट में 38 प्रतिशत, नकबजनी में 31 प्रतिशत, साधारण चोरी में 24 प्रतिशत और वाहन चोरी में 29 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि डकैती, लूट, हत्या, नकबजनी और चोरी आदि के 378 मुकदमों में 378 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। 37 मामलों में 144 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 2.2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। अवैध कारोबार पर प्रहार करते हुए शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। 51 मामलों में 64 आरोपियों से 62 अवैध शस्त्र, 28 मैगजीन और 73 कारतूस बरामद किए गए।

53 मामलों में 113 आरोपियों से 50 ग्राम अफीम, 910 ग्राम कोकीन, 8.59 कुंतल गांजा, 1.858 किलोग्राम हेरोइन और कोडीन कफ सिरप की 1,19,700 शीशियां बरामद की गईं। 143 मामलों में 179 आरोपियों से 22,851 लीटर अवैध शराब (अनुमानित कीमत 1,14,33,000 रुपये) की बरामदगी की गई है। नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी आशीष उर्फ गोलू के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

पशु तस्करों का तोड़ा नेटवर्क, एक लाख इनामी समेत 61 अपराधी गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2025 में पशु तस्करी के 47 मामलों में 117 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। 634 संरक्षित पशु और 48 वाहन बरामद किए गए। 15 मुठभेड़ों में 29 आरोपी गिरफ्तार किए गए। हत्या, लूट और नकबजनी आदि मामलों में 98 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। साथ ही विभिन्न संगीन अपराधों में एक लाख रुपये तक के इनामी 61 पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे संगठित अपराध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा।

साइबर अपराधियों पर सख्ती, 7 कॉल सेंटर से 122 आरोपी गिरफ्तार
कमिश्नरेट में पहली बार सात कॉल सेंटर बंद कराते हुए 122 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। 14 फर्जी पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार कर 42 म्यूल अकाउंट बंद कराए गए। साइबर अपराध में उपयोग होने वाले 4,888 मोबाइल नंबर और 947 आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराए गए। साइबर अपराधियों के खातों में 9,47,37,648 रुपये होल्ड कराए गए। साइबर जागरूकता के तहत लगभग 1,21,000 नागरिकों को जागरूक किया गया।

पीड़ितों को न्याय दिलाने में आगे रही पुलिस
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत वर्ष 2025 में 1 मृत्युदंड, 90 आजीवन कारावास, 49 मामलों में 10 वर्ष से अधिक और 370 मामलों में 10 वर्ष से कम की सजा दिलाई गई। कई जघन्य मामलों में मात्र 2 से 3 माह के भीतर विवेचना पूरी कर आरोपपत्र दाखिल किया गया, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय और अपराधियों को त्वरित दंड मिला।

सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर विश्लेषण, डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्यों के सटीक उपयोग से अभियोजन को मजबूत किया गया, जिसके परिणामस्वरूप दोषसिद्धि दर में लगभग 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एसओजी-2 ने शहर में अनैतिक देह व्यापार पर प्रहार किया। 10 बड़ी कार्रवाइयों में 86 महिला व पुरुष आरोपियों की गिरफ्तारी और 1 लाख रुपये से अधिक नकदी की बरामदगी कर संगठित गिरोहों को ध्वस्त किया गया।

ऑनलाइन जुआ, सट्टा और फर्जी लॉटरी के खिलाफ 14 कार्रवाइयों में 107 आरोपियों की गिरफ्तारी और 7.4 लाख रुपये से अधिक की बरामदगी की गई। अवैध हुक्का बार और स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। अवैध पेट्रोल-डीजल कटिंग के मामलों में 520 लीटर डीजल, 180 लीटर पेट्रोल, टैंकर और उपकरण बरामद कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

29 थानों पर 231 पुलिसकर्मी कर रहे 360 डिग्री काउंसलिंग
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कमिश्नरेट के 29 थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 231 प्रशिक्षित पुलिसकर्मी 360 डिग्री काउंसलिंग और सहायता प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 2025 में महिला संबंधी 1,686 प्राथमिकी दर्ज की गईं, जिनमें से 1,054 मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए 381 मामलों में अंतिम रिपोर्ट और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई।

महिला और पाक्सो अपराधों में प्रभावी पैरवी के चलते 67 मामलों में सजा दिलाई गई, जिनमें 1 मृत्युदंड, 10 आजीवन कारावास, 31 मामलों में 10 वर्ष से अधिक और 25 मामलों में 10 वर्ष से कम का दंड शामिल है। इन 67 सजाओं में पॉक्सो एक्ट के 52, दहेज हत्या के 11, दुष्कर्म के 2 और दहेज उत्पीड़न के 2 मामले शामिल हैं।

उप्र रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष के तहत वर्ष 2025 के 48 प्रकरणों में 74 पीड़िताओं को लगभग 1 करोड़ 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। महिला व पाक्सो अपराधों में 957 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें 448 पाक्सो और 509 दुष्कर्म से संबंधित आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

गोमती जोन में 93 आरोपी बने गुंडा, 30 आरोपियों की खुली हिस्ट्रीशीट
वर्ष 2025 अपराधियों के खिलाफ गोमती जोन में प्रभावी कार्रवाई की गई। हिस्ट्रीशीटरों की थाना परेड के साथ ही 93 पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर के तहत 9 प्राथमिकी, 30 अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। गोमती जोन के डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत 17 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

साथ ही 8 मुठभेड़ में विभिन्न अपराधी गिरफ्तार किए गए। पशु तस्करी पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से 29 अपराधियों के खिलाफ 11 प्राथमिकी दर्ज कर 127 पशु बरामद किए गए। साथ ही वर्ष 2025 में कई महत्वपूर्ण एवं सनसनीखेज आपराधिक मामलों का पर्दाफाश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें