फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: ट्रेडिंग के नाम पर 5.10 लाख की ठगी, 75 हजार होल्ड; पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Wed, 19 Aug 2026 03:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी आशीष पाल ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे सोशल मीडिया पर एक लिंक मिला। 
ठगों ने खुद को एक ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आशीष पाल से 5.10 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। सोशल मीडिया पर आए लिंक के बाद ट्रेडिंग शुरू किया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में सोमवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई है। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत के बाद 73,475 रुपये होल्ड कराए गए। शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी आशीष पाल ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे सोशल मीडिया पर एक लिंक मिला। 

विज्ञापन


ठगों ने खुद को एक ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। शुरुआत में 750 रुपये का निवेश कराया गया। इसके बाद अधिक लाभ का लालच देकर उससे बार-बार पैसे मांगे गए। 12 अगस्त तक विभिन्न डिजिटल माध्यमों से पैसे भेजे। गूगल पे, फोन पे और भारत पे जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। कुल 510000 रुपये ठगों के खाते में चले गए। 

ठगी का अहसास होने पर तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर कार्रवाई करते हुए 73475 रुपये की राशि को होल्ड कर दिया गया। इसके बाद साइबर सेल में प्रार्थना पत्र दिया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी उदय वीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। रिकवरी के लिए प्रयास कर रही है। तकनीकी सर्विलांस की मदद ली जा रही है।  
विज्ञापन


ट्रेडिंग करते समय बरतें सावधानियां, ठगी होने पर यहां करें शिकायत
एसीपी साइबर विनय द्विवेदी ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हो रही साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान ऐप, सोशल मीडिया टिप्स या मुनाफे के झांसे में न आएं। हमेशा सेबी से पंजीकृत ब्रोकर का ही उपयोग करें और ठगी होने पर तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। फर्जी ऐप्स और लुभावने विज्ञापनों से सावधान रहे। वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत बिना देरी किए 1930 नंबर पर कॉल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें