फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम की खबरें: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, 12 साल की बालिका से छेड़खानी, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 21 Aug 2026 04:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। वहीं 12 साल की बालिका से छेड़खानी की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की। पढ़ें- अन्य खबरें
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाबालिगों से जुड़े तीन मामलों में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की है। जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह पांच साल की मासूम के साथ रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिलाओं की नजर पड़ने और शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों के जुटने और पुलिस को सूचना देने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। 

विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी सुनील कुमार बिंद निवासी मंडुवाडीह कई दिनों से रिश्तेदार के घर आया था। बृहस्पतिवार को उसने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के साथ आरोपी की हरकत देखकर वहां से गुजर रहीं महिलाओं ने शोर मचा दिया। बच्ची के परिजन, ग्रामीण मौके पर जुट गए और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। 

एसीपी राजातालाब और थाना प्रभारी जंसा पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। 
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार सुबह 12 साल की बालिका के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति बालिका को घर के अंदर खींचकर ले गया और उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर मौके पर लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने 19 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। आरोपी को बुधवार देर रात टेंगरा मोड़ पर मिर्जापुर रोडवेज बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 अगस्त को नगर निवासी शिकायतकर्ता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सर्विलांस सेल से मिली लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर पुलिस को सफलता मिली। आरोपी रवि मौर्य रामपुर, रामनगर का है। पूछताछ में बताया कि दोनों की मुलाकात स्कूल जाते समय रास्ते में होती थी और इंस्टाग्राम से बातचीत शुरू हुई थी। पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को दोनों वाराणसी घूमने निकले थे और अगले दिन मिर्जापुर चले गए, जहां चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।  

मेले में तेज रफ्तार कार रोकने पर पुलिस से बदसलूकी, सीज
फूलपुर थाना क्षेत्र के मीराशाह मेले में बृहस्पतिवार शाम भीड़ के बीच तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाना चालक को भारी पड़ गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार को रोककर चालक से पूछताछ की। आरोप है कि चालक ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। वाहन के दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया गया कि पुलिसकर्मी मीराशाह मेले में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक कार तेज गति से भीड़ के बीच से गुजरती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने कार को रोककर चालक से नाम-पता पूछा। चालक ने अपना नाम वैभव सिंह निवासी ओदार, थाना सिंधोरा बताया। पुलिस के अनुसार, कार को इतनी तेज और लापरवाही से चलाने का कारण पूछने पर चालक पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगा। उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति नशे में मिला। पुलिस ने दोनों से वाहन के कागजात मांगे, लेकिन चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।  
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से महिला के नाम 50 हजार का लोन निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
चोलापुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी ललिता के नाम कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 50 हजार रुपये का ऋण निकालने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गायत्री राजभर, राजू राजभर, आराधना, प्रदीप सिंह, सिकंदर, बैंक के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर विश्वेंद्र कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक, खजांची और दो अज्ञात बैंककर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। महिला का आरोप है कि सरकारी योजना के तहत मुफ्त सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर उससे आधार कार्ड की छायाप्रति और बायोमेट्रिक अंगूठे का निशान लिया गया था। बाद में उसके नाम पर जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की हथियर कला शाखा से ऋण होने की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके नाम पर 50 हजार रुपये का लोन है, जिसमें 16,080 रुपये बकाया बताए गए हैं। थाना प्रभारी सधुवन राम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें