फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म, रेलवे स्टेशन पर अचेत मिली थी पीड़िता; जीजा के खिलाफ FIR

Thu, 07 Mar 2024 08:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लोहता क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले रिश्तेदार ने किशोरी को बहला फुसला कर ले जाकर वारदार को अंजाम दिया। मामले में किशोरी के जीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
Police FIR - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहता थाना क्षेत्र में एक गांव की रहने वाली किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। उपचार के दौरान किशोरी ने सोमवार को दम तोड़ दिया। मां की तहरीर पर रिश्ते में जीजा लगने वाले आरोपी के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। मां ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पीड़िता की मां का आरोप है कि 29 फरवरी को गांव का रहने वाला और रिश्ते में दामाद लगने वाले आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। दो मार्च को बेटी अचेतावस्था में लोहता स्टेशन पर मिली और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। कुछ देर बाद बेटी ने बताया कि उसे प्यास लगी थी और जीजा ने उसे शीशे के बोतल में पानी भर कर दिया था। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई थी। 

मां ने बताया कि बेटी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो दिन तक उपचार के बाद उसकी सोमवार को तबीयत बिगड़ी तो मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को बेटी के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


लोहता पुलिस पर लापरवाही का आरोप
मां का आरोप है कि पूरे मामले में लोहता पुलिस ने लापरवाही बरती। बेटी के अगवा होने वाले दिन से ही मुकदमा दर्ज करने और खोजबीन की गुहार लगाती रही। पुलिस ने तेजी दिखाई होती तो बेटी जिंदा होती। मौत के बाद मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, जिसमें हत्या की धारा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें