इससे पहले मंगलवार रात लंका थाना क्षेत्र के महामनापुरी कॉलोनी में घर के बाहर टहल रही इंद्रावती देवी के गले से झपटा मारकर बाइक सवारे बदमाशों ने चेन छीन लिया था। महामनापुरी कॉलोनी में रहने वाले लोगों का आरोप हैं कि ठीक ढंग से पुलिस गश्त नहीं होने के कारण लगातार चेन और मोबाइल लूट की वारदातें हो रही हैं। बता दें कि बीते एक सप्ताह में भेलूपुर और लंका थाना क्षेत्र में चेन लुटेरों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। लेकिन इन मामलों में पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की कार्रवाई भी सिर्फ सीसीटीवी कैमरों पर टिकी हुई है। वहीं लोगों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों में घटनाएं कैद होने के बाद भी पुलिस की नाकामी जारी है। जिले में चेन स्नेचिंग की लगातार बढ़ रही घटनाओं ने अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। बीते एक के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक दर्जन से ज्यादा चेन छिनैती की घटनाएं हुई हैं। इनमें से पुलिस इक्क-दुक्का मामलों में ही बदमाशों को दबोच सकी है।