वाराणसी में साइबर गिरोह से जुड़े चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस को इनके पास से बड़ी संख्या में एकाउंट खोलने की जानकारी मिली है साथ में ये भी पता चला है कि इस गैंग के तार अन्य राज्यों से होते हुए दुबई तक जुड़े हैं।
वाराणसी पुलिस को बड़ी कामयाबी तब हाथ लगी जब साइबर फ्राड से जुड़े चार अभ्युक्त इनके हत्थे चढ़े। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि यहां पूरा नेटवर्क सक्रिय है और इस नेटवर्क का मास्टर माइंड दुबई में बैठकर गैंग को चला रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी मिली है कि ये साइबर अपराध के आरोपी बेहद शातिर ढंग से पहले ये ग्रामीण लोगों को जोड़कर उनके खाते खुलवाते थे। फिर साइबर अपराध का पैसा उसमें मंगा लेते थे। इतना ही नहीं दूर देश में बैठा शातिर पूरी गतिविधि पर अपनी नजर रखता था और वहां पर एक एकाउंट के माध्यम से पैसे को निकाल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस अब इनसे राजफाश करवा रही है।डीसीपी क्राइम / गोमती जोन प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ये अपराधी बेहद शातिर हैं। पुलिस को इनके पास से सात मोबाइल और सिमकार्ड मिले हैं। बताया कि अलग अलग जगहों पर इन्होने 125 एकाउंट खोल रखे हैं।
पुलिस अब इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि एकाउंट खोलने में इन्होंने किन कागजातों का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही इनके नेटवर्क से जुड़े कितने अपराधी अभी सक्रिय हैं।