फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में फिर एनकाउंटर, मारा गया आंतक का पर्याय राकेश पासी

Tue, 19 Jun 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
मृतक राकेश पासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने बदमाशों के खिलाफ यूपी पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। सोमवार को आजमगढ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


 जहानागंज थाना क्षेत्र के अमठा गोपालपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू यादव की हत्या करने जा रहे 50 हजार के ईनामी राकेश पासी को सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे गोपालपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर दिया।

जबकि उसका साथी मऊ जिले के चिरैयाकोट निवासी पप्पू पासी (30) गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बदमाशों की गोली से सर्विलांस सेल का सिपाही भी घायल हो गया। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, छह खोखे और एक चोरी की बाइक बरामद हुई।  
विज्ञापन


राकेश पर आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को राकेश की काफी दिनों से तलाश थी।  एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि अमठा गोपालुर गांव निवासी राकेश यादव उर्फ गुड्डू ग्राम प्रधान का प्रतिनिधि है।

रंजिशन राकेश पासी ने गुड्डू की हत्या करने की धमकी दी। गुड्डू की सूचना के बाद रविवार की शाम को ही एसपी ने एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया।

रविवार की रात से ही एसओ कंधरापुर अरविंद यादव और स्वाट प्रभारी राजेश उपाध्याय के साथ उसका लोकेशन लेने लगे। जबकि सीओ सिटी, सीओ लालगंज के नेतृत्व में जगह-जगह वाहनों की तलाशी ली जाने लगी। 
विज्ञापन

गोली लगा तो चौकीदार के घर में छिपा राकेश

घायल सिपाही से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसओ कंधरापुर और स्वाट टीम नजर रखे हुए थी। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अमठा गोपालपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार दो लोग आते हुए दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे फायर कर भागने लगे। बदमाशों की गोली से सिपाही सनी सिंह घायल हो गया।

 जवाबी कार्रवाई में गोली बाइक चला रहे पप्पू पासी को लगी और वह बाइक लेकर गिर गया। साथी के घायल होने पर राकेश फायर कर भागने लगा और गांव के चौकीदार के घर में छिप गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसने  गोली चला दी।

वहीं पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली में राकेश घायल हो गया। तीनों घायलों को पीएचसी जहानागंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में राकेश की मौत हो गई।

जबकि पप्पू पासी और सिपाही को भर्ती कराया गया। डाक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, एक बाइक बरामद हुई। पता चला कि बाइक वर्ष 2015 में देवगांव बाजार से चोरी हुई थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें