फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का कारनामा, बाइक सवार युवक का काट दिया सीट बेल्ट न लगाने का चालान

Wed, 19 Feb 2020 07:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
चालान।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस की एक कारगुजारी सामने आई है। जिसने सभी को चौंका दिया है। पुलिस ने एक बाइक सवार युवक का चालान काटकर दिया है। जिसमें उस पर सीट बेल्ट न लगाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जिले के मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने चकिया निहुला गांव के एक बाइक सवार व्यक्ति का सीट बेल्ट के जुर्माने का चालान काटकर रशीद पकड़ा दी। ऐसे में पीड़ित को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि वह कहां और किससे अपनी शिकायत करे।

पीड़ित बृजेश सिंह मेहनाजपुर बाजार में दुकान चलाते हैं। मंगलवार की शाम को बृजेश अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में मेहनाजपुर थाने के पास पुलिस वाहन चेक कर रही थी। इस दौरान बृजेश की बाइक रोक कर पुलिस ने चेकिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई जुर्माना नहीं बना तो सीट बेल्ट न लगाने का आरोप लगाते हुए जुर्माने की रशीद काटकर थमा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है, वहीं बृजेश को यह समझ में नहीं आ रहा कि वह कहां और किससे इसकी शिकायत करें। इस संबंध में संपर्क करने पर एसओ मेहनाजपुर ने कहा कि कभी-कभी भूल हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें