वाराणसी में बृहस्पतिवार को कैंट बस स्टैंड के बाहर आटो रिक्शा पर दो सवारी से ज्यादा बैठाने पर पुलिस चालान कर रही है वहीं सरकारी बस में सामाजिक दूरी का नहीं किया जा रहा पालन।
- फोटो : अमर उजाला
ज्यादा सवारियां होंगी तो करेंगे कार्रवाई
मैदागिन चौराहे पर खड़े यातायात पुलिस कर्मियों से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि हम तभी कार्रवाई करेंगे जब ऑटो में चालक सहित चार लोगों से ज्यादा लोग सवार होंगे। बाकी, कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए हमें नहीं कहा गया है।
बसों में नहीं दिखी सामाजिक दूरी
कैंट रोडवेज से सवारी लेकर निकल रही बसों का गजब हाल था। यात्री ठूसे हुए थे, न सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया जा रहा था और न ही कोरोना गाइडलाइन को लेकर कोई चिंतित था। कुछ यात्री बिना मास्क नजर आए। खास बात यह है कि वह खांस भी रहे थे। रोडवेज के अधिकारी, कंडक्टर और परिचालक को भी नियम के पालन से कोई सरोकार नहीं दिखा। ऐसी हालत में कोरोना संक्रमण की चेन कैसे टूटेगी, यह बड़ा सवाल है।