फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पुलिस आयुक्त ने की अपराध समीक्षा बैठक, धनतेरस-दीवाली और विंटर क्राइम रोकने को बनाई गई रणनीति

Wed, 12 Oct 2022 06:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी कमिश्नरेट के राजपत्रित अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें विंटर क्राइम के रोकथाम और धनतेरस, दीवाली पर्व को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने राजपत्रित अधिकारियों संग की अपराध समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के राजपत्रित अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें विंटर क्राइम के रोकथाम और धनतेरस, दीवाली पर्व को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों पर मंथन किया गया। वहीं, जेल में निरूद्ध चिन्हित अपराधियों अभिषेक सिंह उर्फ हनी, श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ झुन्ना पंडित सहित अन्य अपराधियों के मुकदमों की प्रभावी पैरवी करते हुए जल्द सजा कराने की रणनीति पर चर्चा की।  

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व्यवस्था में ढिलाई न हो। इनामी बदमाशों की जगह सिर्फ और सिर्फ जेल है। महिला अपराध और पॉक्सो में वांछितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। थानेदारों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया जाए कि ठंड के मौसम में अपने क्षेत्रों में गश्त तेज करें। 

अवैध पटाखा कारोबारियों पर कार्रवाई के निर्देश
पुलिस आयुक्त ने कहा कि दुकानों और शोरूम, बैंक समेत अन्य बडे़ व्यवसायिक काम्प्लेक्स की ओर प्रभावी गश्त करें। वहीं, खासकर चेतगंज और दशाश्वमेध सर्किल में अवैध पटाखों का भंडारण और बिक्री कत्तई न होने पाए। चेतगंज, चौक, लक्सा, दशाश्वमेध थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाए कि घनी आबादी के बीच अवैध पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। 

विज्ञापन

लापरवाही बरतने वालों को बख्शा भी जाएगा

अग्निशमन अधिकारियों को भी चेताया कि पटाखे से कहीं आग न लगने पाए, इसकी तैयारियां पहले से ही किया जाए। आमजन की सुरक्षा और उनके जान माल से खिलवाड़ कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले थानेदारों और चौकी प्रभारियों को बख्शा भी नहीं जाएगा। 

सराफा कारोबारियों से रोजाना संवाद करें थानेदार

पुलिस आयुक्त ने राजपत्रित अधिकारियों संग की अपराध समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस और दीवाली को देखते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था लेकर सराफा व्यवसायियों और व्यापारियों से लगातार संवाद किया जाए। पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि संवाद से समाधान की नीति के तहत इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाए। संवाद में व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव पर काम हो। शाम के समय प्रमुख बाजारों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार फुट पेट्रोलिंग की जाए। एसीपी और थानेदार संवाद से समाधान नीति को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने सर्किल के थानों और चौकी की प्रभावी निगरानी करें। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह, डीसीपी काशी आरएस गौतम, डीसीपी मुख्यालय अमित कुमार, डीसीपी विक्रांत वीर, डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी, एडीसीपी काशी राजेश कुमार पांडेय, एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें