फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नए पुलिस आयुक्त ने 'काशी कोतवाल' का लिया आशीर्वाद, जाम और अपराध पर कार्रवाई के दिए संकेत

Sat, 28 Nov 2026 04:56 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में कार्यभार संभालते ही नए पुलिस कमिश्नर किरण एस. बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। उन्होंने विधि- विधान से दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही जाम और अपराध पर कार्रवाई के संदेश दिए।
विज्ञापन
आईपीएस किरण एस. ने बाबा काल भैरव के किए दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर आईपीएस किरण एस. ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान पदभार ग्रहण करने से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। नए नेतृत्व के आने से कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में शुरुआत हुई है। कार्यभार संभालने के बाद सर्वप्रथम 'काशी कोतवाल' के रूप में पूजे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन


काशी की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार, शहर में पदभार ग्रहण करने वाला प्रत्येक वरिष्ठ अधिकारी सबसे पहले बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाता है। धार्मिक मान्यताओं के तहत काशी की सुरक्षा की कमान उन्हीं के हाथ में मानी जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए नए पुलिस आयुक्त मंदिर पहुंचे और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शहर में अमन-चैन, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कामना की।

पूजन के बाद मंदिर के अर्चकों ने उन्हें प्रसाद और रक्षा सूत्र भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कमिश्नरेट के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन




मंदिर से बाहर आने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में पुलिस आयुक्त किरण एस. ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि काशी कोतवाल के आशीर्वाद से शहर में कानून का राज और अधिक मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि आने वाले दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था (जाम) को सुधारने के साथ-साथ जुआ-सट्टा, साइबर अपराधियों और भू-माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Videos

पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया के अंतर्गत विभागीय कार्यों और प्रशासनिक दायित्वों का विधिवत हस्तांतरण किया गया। संबंधित सभी अभिलेखों को भी सुचारु रूप से नए अधिकारी को सौंपा गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कमिश्नरेट वाराणसी के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नवागत पुलिस आयुक्त को उनके नए दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन

निवर्तमान अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
निवर्तमान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवागत पुलिस आयुक्त को नवीन दायित्व सौंपे जाने पर बधाई दी। साथ ही उनके सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना की गई। निवर्तमान अधिकारी की ओर से यह शुभकामनाएं नए कार्यकाल की शुरुआत में दी गईं।

पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने की दिशा
नवागत पुलिस आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद कमिश्नरेट में नए नेतृत्व की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही वाराणसी में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस व्यवस्था को जनोन्मुखी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक नया कदम है। इस दौरान विभाग के प्रशासनिक कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें