20 लाख की रिश्वत मांगने की वायरल वीडियो में एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि एडीजी रेलवे ए सतीश गणेश हटा दिए गए। एडीजी ए सतीश गणेश डेढ़ साल पहले वाराणसी में पुलिस आयुक्त थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही आईपीएस अनिरुद्ध का रिश्वत मांगने का वीडियो बनाया गया था।
मेरठ के एएसपी ग्रामीण अनिरुद्ध कुमार के वायरल वीडियो और उनकी पत्नी डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह के किरायेदारी से संबंधित विवाद की जांच रिपोर्ट बुधवार को डीजीपी को दी जा सकती है। इस मामले की जांच पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन कर रहे हैं। डीजीपी ने तीन दिन में ही रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
आईपीएस अनिरुद्ध कुमार का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, उसकी फोरेंसिक रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इसके लिए वीडियो की जांच करने वाली एजेंसी को रिमाइंडर भेजा गया है। इससे पहले मंगलवार को आईपीएस दंपती से संबंधित शिकायतों के संबंध में पुराने कागजात खंगाले गए। तस्दीक की गई कि वास्तव में हुआ क्या था? किस आधार पर आईपीएस दंपती के प्रकरण का पटाक्षेप किया गया।
वर्तमान में एडीजी रेलवे सतीश गणेश को मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भेजा गया
20 लाख की रिश्वत मांगने की वायरल वीडियो में एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि एडीजी रेलवे ए सतीश गणेश हटा दिए गए। एडीजी ए सतीश गणेश डेढ़ साल पहले वाराणसी में पुलिस आयुक्त थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही आईपीएस अनिरुद्ध का रिश्वत मांगने का वीडियो बनाया गया था। अब उन्हें मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भेजे जाने के पीछे इस प्रकरण को भी माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस प्रकरण में उन्होंने रिपोर्ट एसपी देहात के पक्ष या विपक्ष में दी थी।
विज्ञापन
एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रहा है। मेरठ से लेकर लखनऊ तक पुलिस अधिकारियों में इसे लेकर चर्चा चल रही है। मंगलवार को अचानक एडीजी रेलवे सतीश गणेश को मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भेज दिया गया, जिसे लेकर चर्चाओं को और बल मिला। आईपीएस अनिरुद्ध कुमार करीब डेढ़ साल पहले वाराणसी में चेतगंज एएसपी थे। माना जा रहा है कि एसपी देहात पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।