फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताजी मास्क लगाइए और कुर्सी पर बैठकर समस्या बताइए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौक क्षेत्र से शिकायत लेकर एक वृद्धा शुक्रवार को पुलिस ऑफिस परिसर में प्रवेश कर धीरे-धीरे एसएसपी ऑफिस की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच एसएसपी आ गए और वृद्धा को पैदल चलने में कठिनाई देखकर उन्होंने अपना वाहन रुकवा दिया। वृद्धा के लिए उन्होंने मास्क और कुर्सी मंगवाई। फिर कहा कि माताजी अब समस्या बताइए...।
विज्ञापन

वृद्धा के प्रति एसएसपी का यह आदर भाव देखकर पुलिस आफिस परिसर में मौजूद अन्य फरियादियों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों से पुलिस को ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए। जिले के पुलिसकर्मियों को अपने कप्तान से सीख लेनी चाहिए। चौक क्षेत्र की वृद्धा अख्तरी बेगम का जमीन विवाद का एक मामला अदालत में लंबित है। उनके अनुसार विपक्षियों की शिकायत पर पुलिस उनके घर आकर अक्सर सवाल-जवाब करती है। इसी की शिकायत लेकर वह एसएसपी आफिस जा रही थीं। इसी बीच एसएसपी अमित पाठक आ गए। वृद्धा को पैदल चलने में दिक्कत देखकर वाहन रुकवाकर एसएसपी उनके पास गए और महिला की समस्या सुनीं। इसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर चौक को समस्या के निस्तारण के लिए कहा। साथ ही, एसएसपी ने वृद्धा से कहा कि अब आगे कोई शिकायत या समस्या हो तो आप हमारे या हमारे पीआरओ के सीयूजी नंबर पर फोन कर दिया करें। आप वरिष्ठ नागरिक हैं, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपके घर खुद आएगी। इसके साथ ही एसएसपी ने उन्हें सीयूजी नंबर दिलाया। एसएसपी की यह बातें सुनकर वृद्धा उनको और पुलिसकर्मियों को दुआएं देते हुए लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें