फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद की सूचना पाकर मौके पर गए दरोगा और सिपाही पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी (वाराणसी)। सिहोरवां उत्तरी गांव में मारपीट की सूचना पर रविवार की देर रात पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में दरोगा और सिपाही घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले थे। घायल दरोगा और सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी में भर्ती कराया गया। इस मामले में जंसा थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जंसा थाना के सिहोरवां उत्तरी गांव की रन्नो देवी के अनुसार आए दिन आपसी लेनदेन और विवाद को लेकर देवर प्रदीप व सूरज, ससुर गोपीचंद और सास मिलकर उसे मारते-पीटते हैं। रविवार की रात 10 बजे रन्नो देवी ने दरोगा हरिशंकर को फोन कर मारपीट की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा हरिशंकर और सिपाही संदीप कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वह सुनने को तैयार नहीं हुए। इसी बीच दिव्यांग सूरज ने दरोगा के पैर में दांत से काट लिया। दरोगा ने सिपाही को वीडियो रिकॉर्डिगिं करने को कहा। इस पर सूरज ने लाठी से सिपाही संदीप के सिर पर वार कर दिया। लाठी के वार से सिपाही का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जंसा थानाध्यक्ष को दी तो मौके पर फोर्स के पहुंचते ही आरोपी भाग गए। घायल सिपाही को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दरोगा हरिशंकर सिंह की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि रन्नो देवी के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही रन्नो देवी की मुश्किलें बढ़ने के साथ ही उसे ससुराल में प्रताडि़त किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें