फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट पर लिखा था, 'आई त लिखाई', इंस्पेक्टर ने सीजकर कहा- ठीक बा जब नंबर लिखाई तब गाड़ी थाने से जाई

Tue, 15 Oct 2019 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बुलट पर लिखा आई त लिखाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बगैर नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठकर सोमवार को एक युवक को रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बुलेट को थाने पर खड़ा करा दिया और कहा कि नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज किए बिना वाहन नहीं छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर भेलूपुर राजीव रंजन उपाध्याय सुबह के समय अस्सी क्षेत्र में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था चेक कर रहे थे। इसी दौरान बुलेट सवार एक युवक उन्हें दिखा। बुलेट की नंबर प्लेट पर लिखा था कि नंबर आई त लिखाई..।

इंस्पेक्टर ने युवक को रोककर पूछा कि बाइक का नंबर कहां है तो वह तैश में आकर बोला कि जब मिलेगा तो लिखवा देंगे। इस पर इंस्पेक्टर ने सिपाहियों से बाइक को थाने भेजवाया। साथ ही कहा कि ठीक बा जब नंबर लिखाई तब गाड़ी थाने से जाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवक की ओर से कई लोग पैरवी करने भी पहुंचे लेकिन इंस्पेक्टर ने किसी की एक ना सुनी। बगैर नंबर की बुलेट के खिलाफ  इंस्पेक्टर की यह कार्रवाई क्षेत्र के लोगों के साथ ही सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें