फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी व तीन बाउंसर के खिलाफ छेड़खानी, धमकाने का केस; प्रोफेसर हैं पीड़िता

Fri, 13 Jun 2025 09:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी पुलिस ने लंका थाने में छेड़खानी, अभद्रता और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। महिला प्रोफेसर की तहरीर पर ये कार्रवाई हुई है।  
विज्ञापन
FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. सौरभ सिंह और उनके तीन बाउंसर धनंजय राय, आशीष सिंह व हरपाल के खिलाफ लंका थाने में छेड़खानी, अभद्रता और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ट्रॉमा सेंटर के एनस्थीसिया विभाग की एक प्रोफेसर की तहरीर पर की गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पीड़िता प्रोफेसर के अनुसार, वह कैंसर की मरीज हैं और बड़े ऑपरेशन से गुजरी हैं। लंबे समय से वह डॉ. सौरभ सिंह के अमर्यादित व्यवहार से परेशान हैं। डॉ. सौरभ सिंह की शह पाकर गत 26 मई को उनके साथ बाउंसर आशीष सिंह ने दुर्व्यवहार किया। उनके साथ वह अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। इस पर वहां मौजूद बाउंसर धनंजय राय और हरपाल ने गलत नीयत के साथ उन्हें छूते हुए धक्का दिया। तीनों ने द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें देख लेने की धमकी दी। 

इसे भी पढ़ें; भूमि संरक्षण विभाग ने तैयार की रिपोर्ट: 2.5 मीटर में सिमटी असि, आठ जगहों पर नदी के अंदर निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर ने कहा कि डॉ. सौरभ सिंह के इशारे पर अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार से वह आजिज आ गई हैं। उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि एक प्रोफेसर की तहरीर पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी और उनके बाउंसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें