फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप: तस्करी गिरोह के सरगना शुभम के पिता की मिली ट्रांजिट रिमांड, सोनभद्र ला रही पुलिस

Tue, 02 Dec 2025 11:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/सोनभद्र।

सार

कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम के पिता की अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। ऐसे में कोलकाता से उसे पुलिस सोनभद्र ला रही है। वाराणसी की एसआईटी और जौनपुर की पुलिस उससे पूछताछ करेगी। 
 
विज्ञापन
शुभम जायसवाल का पिता भोला प्रसाद जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (दमदम) से गिरफ्तार कफ सिरप तस्करी गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को पुलिस सोनभद्र लेकर आ रही है। अदालत से सोमवार को उसकी ट्रांजिट रिमांड मिल गई। सोनभद्र में ही भोला से पूछताछ की जाएगी, फिर वाराणसी की एसआईटी और जौनपुर की पुलिस उससे पूछताछ करेगी। एसटीएफ, ईडी भी भोला प्रसाद से पूछताछ कर सकती है क्योंकि 100 करोड़ की सिरप की खरीदारी भोला के नाम से ही हुई थी।

विज्ञापन


मुख्य सरगना शुभम विदेश भाग निकला और अब गिरफ्तारी से बचने की जुगत में लगा है। उससे जुड़े नेटवर्क ने उसके पिता को सोनभद्र पहुंचने से रोकने की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार को पुलिस उसे सोनभद्र लाने वाली थी लेकिन रविवार की रात उसने अचानक सीने में तेज दर्द उठने की शिकायत दर्ज करा दी। इस पर उसे वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जांच में पल्स सामान्य मिला। दूसरी दिक्कत भी नहीं पाई गई। इसके बावजूद भोला अस्पताल में ही रहने की कोशिश करता रहा।

इसे भी पढ़ें; UP News: कफ सिरप मामले से हिला वाराणसी का दवा बाजार, थोक कारोबार में 50% तक दर्ज हुई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका से जुड़ी फर्म की भूमिका संदिग्ध, भोला ही रखता था कमीशन का हिसाब-किताब

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुभम भारत में कफ तस्करी का नेटवर्क संभालता था। फर्जी फर्मों के जरिये बिलिंग दिखाकर सिरप झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, असम के साथ ही नेपाल, बांग्लादेश भेजता था। इस मामले में अमेरिका से जुड़ी एक फर्म की भूमिका संदिग्ध पाई जा चुकी है। इस मामले की एसटीएफ छानबीन में कर रही है। जिन फर्मों को आधार बनाकर सिरप की तस्करी की जा रही है, उन फर्मों के संचालकों की कथित हिस्सेदारी और कमीशन का हिसाब-किताब भोला ही रखता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें