फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे वाराणसी एसएसपी तो सक्रिय हुई पुलिस, 18 ट्रकों को कराया सीज 

Mon, 01 Feb 2021 12:22 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आईपीएस अमित पाठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रयागराज से वाराणसी लौट रहे पुलिस कप्तान का वाहन शनिवार की आधी रात मोहनसराय में बेतरतीब खड़े ट्रकों के कारण लगे जाम में फंस गया। इसकी सूचना मिलते ही रोहनिया थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आननफानन किसी तरह से कप्तान को जाम से निकाल कर हाईवे पर बेतरतीब तरीके से खड़े 18 मालवाहकों को पुलिस ने सीज कराकर जगतपुर में खड़ा कराया। इसके साथ ही एनएच दो पर मालवाहक रात में गलत लेन पर न चल सकें, इसके लिए 12 जगह बैरियर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्वांचल के अन्य जिलों को जाने वाले मालवाहकों के चालक रिंग रोड के बावजूद लगभग डेढ़ हजार रुपये मूल्य का डीजल बचाने के लिए नो इंट्री खुलने के बाद रोजाना रात में शहर से होकर गुजरते हैं। इसके लिए वह पुलिसकर्मियों को पैसे भी देते हैं। फिर उनका जहां मन करता हैं, वहीं बेतरतीब तरीके से अपने वाहन को खड़ा भी कर देते हैं या गलत लेन से चलते हैं।

इसके चलते रोजाना रात में मोहनसराय से रोहनिया, लहरातरा कैंट होते हुए चौकाघाट और लहरतारा से मंडुवाडीह होते हुए अमरा अखरी चौराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगा रहता है। शनिवार की देर रात एसएसपी अमित पाठक प्रयागराज से वापस वाराणसी आ रहे थे।
विज्ञापन


गलत लेन में चलने वालों और जगह-जगह बेतरतीब तरीके से खड़े मालवाहकों के कारण लगे जाम में एसएसपी का वाहन भी फंस गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मनमानी करने वाले मालवाहक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रविवार को एसपी ट्रैफिक ने एनएच से शहर की ओर आने वाले 12 प्वाइंट को चिह्नित किया, जहां बैरियर लगाकर मालवाहकों को गलत लेन में चलने से रोंका जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें