फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: मुख्तार अंसारी के करीबी मछली माफिया की 3.71 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

Sun, 12 Jul 2020 03:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले में मुख्तार अंसारी के करीबी मछली माफिया की संपत्ति रविवार को कुर्क की गई। दोपहर में एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स की मौजूदगी में जोगियापुर स्थित दो आवास और निर्माणाधीन काम्प्लेक्स पर नोटिस चस्पा किया। डीएम ने शनिवार को ही संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी करते हुए तहसीलदार को इसका प्रशासक नियुक्त किया था। कुर्क की जाने वाली संपत्ति की कीमत करीब 3.71 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने आदेश जारी करते हुए इसकी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मछली माफिया को इस आदेश पर आपत्ति दायर करने के लिए तीन माह का मौका दिया है। तब तक इस संपत्ति की देखरेख के लिए तहसीलदार सदर को नामित किया है।


शहर के जोगियापुर मोहल्ले से तीन जुलाई की रात एक ट्रक अवैध मछली के साथ कोतवाली पुलिस ने रवींद्र निषाद और उसके साथी आंध्र प्रदेश निवासी वी नारंग राव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया था कि रवींद्र लंबे समय से अवैध मछली का कारोबार करता रहा है, जिसका संरक्षण माफिया मुख्तार से मिलता था।

विज्ञापन

उसी की शह पर उसने धंधे का न कोई लाइसेंस लिया था और न ही कहीं पंजीकरण कराया था। कुछ वर्षों में ही उसने करोड़ों की चल-अचल संपत्ति अपने और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम अर्जित कर ली थी। नगर पालिका, बैंक और तहसील से संपति का ब्योरा मंगाने के बाद पुलिस ने उसे जब्त करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी।

रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को डीएम ने 3.71 करोड़ की संपति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। डीएम ने तहसीलदार सदर को अग्रिम आदेश तक उसका प्रबंधन के लिए प्रशासक नियुक्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। आरोपी को इस आदेश के खिलाफ अपील के लिए तीन माह की मोहलत दी है।
विज्ञापन

यह संपत्ति हुई कुर्क 
संपत्तियों में एक बुलेट बाइक (कीमत एक लाख), पांच-पांच लाख कीमत की दो पिकअप, जोगियापुर मोहल्ले में स्थित 55 लाख कीमत का एक मकान, इसी मोहल्ले में रत्ति द फिशर के नाम से निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल (अनुमानित कीमत 2.90 करोड़) शामिल है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाते में मौजूद 5,82,082 रुपया, इसी बैंक के चालू खाते में मौजूद 9,62,886 रुपया नकद भी जब्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें