फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: महिला को मोहरा बनाकर साड़ी व्यापारी से एक लाख की अवैध वसूली कर रहे थे दो सिपाही, एक गिरफ्तार

Fri, 09 Apr 2021 11:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में दो सिपाहियों ने अपनी करतूत से खाकी को शर्मसार कर दिया। दोनों सिपाहियों ने एक साड़ी व्यापारी से एक लाख रुपये की अवैध वसूली के लिए एक महिला को मोहरा बनाया। हालांकि व्यापारी की सूझबूझ से पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही भेलूपुर थाने के पास से पकड़ा गया जबकि दूसरा भाग निकला। भागे हुए सिपाही की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


काजीपुरा सोनिया निवासी अनूप कुमार साड़ी की ऑनलाइन बिक्री करते हैं। ऑर्डर मिलने पर वह घर जाकर साड़ी की डिलिवरी करते हैं। बड़ी गैबी निवासी एक महिला ने अनूप को साड़ी का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर के आधार पर अनूप गुरुवार की शाम महिला के घर पहुंचे। अनूप के अनुसार, उन्हें देखते ही महिला उनसे लिपट कर अश्लील हरकत करने लगी।

इस दौरान वहां पहले से मौजूद पुलिस लाइन में तैनात वर्दी पहना हुआ सिपाही मानवेंद्र और चंदौली में डीसीआरबी में तैनात सिपाही सुजान सिंह वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद महिला और दोनों सिपाहियों ने अनूप कुमार से एक लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई। अनूप ने 10 हजार रुपये दे दिए और शेष 90 हजार देने के लिए रात में भेलूपुर थाना के पास बुलाया।

विज्ञापन

रात नौ बजे सुजान सिंह और मानवेंद्र कुमार राय भेलूपुर थाने के समीप मौजूद थे। अनूप कुमार व्यापारी नेता अजीत बग्गा और अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। अनूप को देखते ही दोनों सिपाहियों ने 90 हजार रुपये मांगा तो कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच अचानक दोनों सिपाहियों ने अनूप की पिटाई भी शुरू कर दी।

अनूप के साथ मौजूद व्यापारियों ने बीचबचाव किया तो सुजान मौके से भाग गया और मानवेंद्र अपनी सरकारी इंसास राइफल के साथ पकड़ा गया। मानवेंद्र को भेलूपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है। प्रकरण को लेकर अनूप की तहरीर के आधार पर महिला और दोनों सिपाहियों के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही मानवेंद्र के पास से पुलिस ने छह हजार रुपये और मोबाइल बरामद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें