फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आइसक्रीम में मांस का टुकड़ा मिलने का आरोप, पुलिस ने विक्रेता को उठाया; खाद्य विभाग की टीम को बुलाया

Sun, 11 Aug 2024 12:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक शख्स ने आरोप लगाया है कि ब्रांडेड आइसक्रीम में मांस का टुकड़ा मिला है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आइसक्रीम विक्रेता को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नदेसर में एक ठेले से ब्रांडेड आइसक्रीम से मांस का टुकड़ा निकलने का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस ने आइसक्रीम विक्रेता को हिरासत में ले लिया। जांच के लिए मौके पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


नदेसर के आकाश सिंह आइसक्रीम खरीदकर घर ले गए और जैसे ही खोलकर खाना शुरू किया तो उन्हें आशंका हुई कि उसमें मांस का टुकड़ा है। वह भागकर गए और आइसक्रीम बेच रहे अमरेश कुमार को पुलिस चौकी ले गए, जहां पर पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम को बुलाया। 

खाद्य विभाग के लोगों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। आइसक्रीम विक्रेता अमरेश बिहार के नालंदा का रहने वाला है। यहां छित्तूपुर में आइसक्रीम बेचता है। देर रात तक पुलिस नदेसर चौकी पर ठेले वाले से पूछताछ करती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें