इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी की बोलोरो से हिस्ट्रीशीटर मुकद्स अपने दो साथियों के साथ चकिया की ओर आ रहा है। पुलिस सतर्कता के साथ चेकिंग कर रही थी, तभी वह पुलिस को देखकर वाहन से भागने लगा। पुलिस पीछा करते हुए जलेबिया मोड़ के पास पहुंची।
इस दौरान बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। तभी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें उसके दो साथी वाहन से उतरकर मौके से भाग निकले। वहीं पुलिस के फायर से अपराधी मुकद्स के पैर में गोली लग गई। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जिला सयुंक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
पुलिस ने मौके से चोरी के बोलोरो चार गोवंश बरामद किया। साथ ही उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। इस संबंध में एडिशनल आपरेशन एसपी अनिल कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर मुकद्स चंदौली के वार्ड नंबर पांच नसीरपुर का निवासी है।
चकिया कोतवाली अंतर्गत मुकद्दस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। इस दौरान स्वाट टीम प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव, रहमतुल्लां खा, अवनीश कुमार राय, अभय सिंह, अमित कुमार सिंह, अमीरुद्दीन खान, आनंद कुमार शामिल रहे।