घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले खेत में पहुंच गए और दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि दो अन्य लोग मौके से भाग निकले। बाद में ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। जो दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।