फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की दुकानों के आवंटन का निकाला था फर्जी विज्ञापन, दो गिरफ्तार

Mon, 27 Sep 2021 12:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दोनों ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की दुकानों के आवंटन का फर्जी विज्ञापन वायरल किया था। पुलिस की पूछताछ में कुछ अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में दुकानों के आवंटन का फर्जी विज्ञापन वायरल करने के आरोपी शशिकांत चौरसिया और रत्नशेखर को दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने रविवार को चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में कुछ अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


दशाश्वमेध थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के अनुसार, 23 सितंबर को तहसीलदार करमेंद्र कुमार की तहरीर पर फर्जी विज्ञापन पोस्ट करने के मामले में सूरजकुंड पानदरीबा निवासी शशिकांत चौरसिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शशिकांत चौरसिया को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

शशिकांत से पूछताछ के बाद सामने आया कि इसमें चितईपुर थाना अंतर्गत ससुवाही के विश्वनाथपुरी कॉलोनी निवासी रत्नशेखर सिंह शामिल है। इसके साथ ही यह भी पता चला कि इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हैं। उधर, पुलिस से जुड़े कुछ सूत्रों के अनुसार मास्टरमाइंड शहर का एक सफेदपोश का करीबी है। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि जालसाजी के इस खेल में जो भी शामिल होंगे, पुलिस साक्ष्य के आधार पर सभी पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें