फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, लग्जरी वाहन सहित हथियार बरामद

Wed, 27 Jun 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली में कोल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के आरोप में क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की टीम ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से दो लग्जरी वाहन, तीन पिस्टल, एक तमंचा सहित कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसपी संतोष सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में बताया कि पिछले दिनों चंदासी में एक कोल व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी तथा रेलवे ठेकेदार दीपक सिंह घंटी को भी रंगदारी के लिए लगातार फोन आ रहे थे।

रंगदारी मांगने वालों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और मुगलसराय पुलिस की टीम को लगाया गया था। मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर यादव चौराहे के पास किसी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी में जौनपुर का राहूल सिंह, पवन सिंह उर्फ चिंटू, पीयूष सिंह, बिहार का राकेश गिरी उर्फ बाबा और मुगलसराय का कुदंन सिंह शामिल है। बदमाशों ने पूछताछ व्यापारियों से रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की। वहीं एक आरोपी सत्यजीत सिंह निवासी मुगलसराय मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक नाइन एमएम, दो 32 की पिस्टल, एक तमंचा, एक स्कार्पियो और एक सफारी गाड़ी बरामद की। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें