फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महानगर अध्यक्ष नजरबंद

Thu, 18 Dec 2025 02:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन को लेकर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के चेतावनी प्रदर्शन से पहले ही कांग्रेस नेताओं को शहर से लेकर गांव तक घरों में नजरबंद कर दिया गया। मलदहिया पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को मलदहिया से भाजपा के गुलाबबाग कार्यालय तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सुबह से देर शाम तक पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस ने सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन



बृहस्पतिवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी प्रदर्शन आयोजित किया जाना था। मलदहिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर एकत्र होकर सिगरा के भाजपा कार्यालय तक विरोध दर्ज कराने की योजना थी। प्रदर्शन से पहले ही महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को पुलिस ने आवास पर नजरबंद कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

मलदहिया चौराहे पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह व पुलक त्रिपाठी को पुलिस ने हिरासत में लेकर सिगरा थाने पर बैठा दिया। रामनगर थाने में संतोष चौरसिया ,राजूराम, गिरीश पांडे व आशीष पटेल को बैठाया गया। रामनगर थाने में सात कार्यकर्ताओं और सिगरा थाने में तीन कांग्रेसजन हिरासत में लिए गए।

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि आज कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया तो निर्णय लिया कि सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस वालों को गुलाब का फूल भेंटकर सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग न करने का आग्रह किया जाएगा। सरकार के दबाव में पुलिस ने फूल लेना भी स्वीकार नहीं किया। 

सरकार ने ईडी को विपक्ष को डराने-धमकाने और राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का हथियार बना दिया है। सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को फर्जी, आधारहीन और वर्षों पुराने मामलों में घसीटना सत्ता-प्रेरित दुरुपयोग का सबसे बड़ा उदाहरण है। चेतावनी दी कि सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद नहीं किया तो कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

ये नेता हुए हाउस अरेस्ट
हाउस अरेस्ट होने वालों में दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अशोक सिंह,अब्दुल हमीद डोडे,प्रमोद वर्मा,मनोज वर्मा मनु, विपिन पाल, हसन मेहंदी कब्बन,आनंद चौबे,यासीन राईन, आशीष केशरी, अरविंद कुमार, सूफियान अहमद, कृष्णा गौड़, विनीत चौबे, रामजी गुप्ता, विकास पांडेय, दीपक रस्तोगी, शशि सोनकर, आकाश त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें