फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: कर्ज न देना पड़े, इसलिए रची थी लूट की कहानी; सीसीटीवी कैमरे ने खोल दी पोल

Sat, 07 Sep 2024 03:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। छानबीन में पता चला है कि कर्ज न देना पड़े, इसलिए युवक ने लूट की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के पिपरी ताल में 30 अगस्त को फर्जी लूट की सूचना देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूट की नकदी और .38 बोर का कारतूस भी बरामद हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र यादव निवासी मुर्दी के रूप में हुई है। एक सप्ताह पहले महेंद्र ने 112 पर सूचना दी थी कि पिपरी ताल में बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर 45 हजार लूट लिए।

थानाध्यक्ष ईश्वर दयाल दुबे ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगालने और पूछताछ के बाद लूट की घटना कहीं से पुष्ट नहीं हुई। महेंद्र ने कर्ज में डूबे होने के कारण पैसा वापस न करने की नियत से लूट की कहानी गढ़ी थी। रिकॉर्ड के अनुसार महेंद्र यादव के खिलाफ जंसा थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें