फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के लोग, थाना घेरा

Sat, 01 Feb 2020 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
थाने का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने से नाराज लोग सड़क पर उतर आए। लोग युवक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन


जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी एक लड़के एक धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी।

जानकारी होने के बाद लोग सैयदराजा थाने पहुंच गए। पहले तो पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया। करीब एक घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो काफी संख्या में लोग थाने पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें