फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच की दूरी होगी खत्म

Sat, 21 Apr 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बच्चों के साथ आईजी व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनता और पुलिस के बीच जो दूरी है उसे खत्म करना बेहद जरूरी है। बनारस के मंडलायुक्त सभागार में शुक्रवार को 10 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ करते हुए आईजी रेंज दीपक रतन ने उक्त बातें कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाराणसी पुलिस की ओर से बच्चों के लिए शुरू किया गया समर कैंप अहम कड़ी साबित होगा। पुलिस के बारे में आमजन को जानना चाहिए। पुलिस के संपर्क में बच्चे आएंगे तो वह नियम-कानून के साथ ही पुलिसिंग के बारे में भी समझेंगे। 

एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि बच्चों को ज्ञानवर्धक बातों के साथ ही नियम और कानून के प्रति जागरूक करने के अलावा उन्हें आत्मरक्षा और दूसरों की मदद के गुर सिखाए जाएंगे। वहीं, एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने कहा कि कैंप में 80 बच्चों का चार समूह अल्फा, बीटा, टैंगो और चार्ली बनाया गया है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त सभागार में शुभारंभ के बाद बच्चे पुलिस लाइन पहुंचे। हालांकि पहले दिन चार बच्चे गैरहाजिर और 78 हाजिर रहे। अल्फा और बीटा समूह को आत्मरक्षा की जानकारी के साथ ही कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। टैंगो और चार्ली समूह को ट्रैफिक नियम के बारे में बताया गया।

इसके बाद बच्चों ने पुलिस लाइन चौराहा पर यातायात व्यवस्था को संचालित करना सीखा और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला। इस दौरान एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत, एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, सीओ ट्रैफिक अर्जुन सिंह, सीओ कैंट राकेश नायक, सीओ सदर अंकिता सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें