बिजली के जर्जर खंभा को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदर्शन
करौंदी चौराहे के पास धर्मजीत नगर मेन रोड पर युवा रघुकुल यथार्थ के नेतृत्व में लोगों ने जर्जर बिजली के पोल को श्रद्धांजलि अर्पित कर विरोध जताया। बताया कि लंबे समय से पोल जर्जर बना हैै। प्रशासन एवं बिजली निगम से कई बार कहने के बाद भी पोल को बदला नहीं जा सका। इस दौरान वैभव विशेन, भोनु , बद्री प्रसाद, अश्वनी, बृजेश, शिवशंकर, रंजीत आदि लोग मौजूद रहे।
160 एमवीए का लगा ट्रांसफाॅर्मर: बिजली निगम की ओर से 220 केवी साहूपुरी उपकेंद्र पर बुधवार को 160 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इसके लगने के बाद ट्रांसफॉर्मर पर ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी और पहले की तुलना में बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन डीसी दीक्षित ने बताया कि अब इस उपकेंद्र की क्षमता 720 मेगावाट तक हो गई है।
जिन जगहों पर ट्रांसफार्मर खराब या जलने की सूचना मिल रही है। उसको बदलवाया जा रहा है। साथ ही कई उपकेंद्रों पर पावर ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य जगहों पर नए ट्रांसफॉर्मर भी लगवाए जा रहे हैं। सभी अधिकारियों को निगरानी बनाए रखने को कहा गया है। - राकेश कुमार, मुख्य अभियंता