वाराणसी। जिला जेल चौकाघाट में बुधवार सुबह 10 मुलाकातियों की जेब कट गई। किसी के 10 हजार तो किसी के पांच, तीन और दो हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ितों ने जेल अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है। मकर संक्रांति के दौरान जिला जेल में मुलाकातियों की भीड़ रही। जेल गेट के पास ही कतारबद्ध मुलाकातियों का एक-एक कर जेब कट गया। जेल मोहर लगने के दौरान ही जेब कटने पर पीड़ितों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से शिकायत की। पीड़ित विवेक मिश्रा के 15 सौ, धीरज के 10 हजार, बृजेश के 2800, ऋषि साहू के 1700, प्रदीप के 500 रुपये चोरी हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
शारीरिक शोषण के आरोप में केस
शिवपुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के मामले में पीड़िता ने केस दर्ज कराया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसका गर्भपात भी कराया। पुलिस आयुक्त से गुहार के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। बड़ालालपुर चांदमारी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि बड़ागांव के कुरू निवासी शुभम शर्मा ने शादी का वादा किया था। इस बीच कई बार शारीरिक शोषण किया। प्रेम के बारे में शुभम के माता-पिता को भी पता था, लेकिन उन लोगों ने शादी के एवज में 10 लाख रुपये और बाइक की मांग की थी। अब मालूम चला है कि शुभम की शादी किसी दूसरी युवती से हो रही है। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद