फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चीनी मांझे से स्कूटी सवार युवक की जीभ और होंठ कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में भर्ती, खुद ही स्कूटी चलाकर पहुंचा अस्पताल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा महेशपुर में बुधवार सुबह चीनी मांझे से स्कूटी सवार युवक की जीभ, गाल और होंठ कट गए। दुकानदारों ने युवक को मुंह से निकल रहे खून को बंद करने के लिए रूई दी। खून नहीं थमा तो लहूलुहान युवक स्कूटी चलाते हुए निजी अस्पताल पहुंचा। वहां से उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
तेलियाबाग निवासी राजेश कुमार सिंह (34) स्कूटी से चांदपुर की ओर जा रहा था। महेशपुर लहरतारा में सत्यम धर्म कांटा के पास सुबह स्कूटी सवार राजेश पहुंचा कि इसी दौरान चीनी मांझे की वजह से उसके मुंह से खून निकलने लगा। कई लोग उसकी तरफ दौड़े और उससे पूछा, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पाया। दुकानदारों ने युवक के मुंह पर रुई लगाई। खून बंद नहीं हुआ तो वह अस्पताल की ओर गया। निजी अस्पताल में पता चला कि उसके जीभ और होंठ कट गए है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसके गाल में छह टांके लगे। वहीं, जीभ का ऑपरेशन बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन







बिजली जेई का चीनी मांझे से कटी नाक
वाराणसी। भोजूबीर में बुधवार अपराह्न बाइक सवार बिजली विभाग के जेई की चीनी मांझे से नाक कट गई। उनकी आंख बाल-बाल बच गई। जेई ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। शिवपुर बिजली उपकेंद्र पर तैनात जफर इकबाल बाइक से भोजूबीर गए थे। अचानक नाक और आंख के नीचे छूते हुए चीनी मांझा निकल गया। हल्का खून बहा। ब्यूरो
विज्ञापन



चौकाघाट फ्लाईओवर पर बाइक सवार चीनी मांझा से घायल
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर पर बुधवार अपराह्न बाइक सवार चीनी मांझा से घायल हो गया। माथे को छूते हुए मांझा निकल गया। खून बहने पर युवक ने रूमाल से सिर बांधा और पास के निजी क्लिनिक में उपचार कराया। ढेलवरिया निवासी श्यामजीत (39) बाइक से लहरतारा की ओर जा रहा था। चौकाघाट फ्लाईओवर के बीच में पहुंचा था कि अचानक सामने से आए चीनी मांझा से घायल हो गया। संयोग रहा कि श्यामजीत के बाइक की रफ्तार धीमी रही। संवाद













विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें