रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जैसलाल को निलंबित कर दिया है। डेंटल हाईजनिस्ट विपनेश एस कुमार सिंह का ट्रांसफर ललितपुर के लिए कर दिया गया है।
उधर सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने पूरे मामले में सरपतहा पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पूरे मामले में खेल हुआ है। कार्ड कहां फेंका गया था। किस चैनल ने वीडियो तैयार किया। वीडियों में सिर्फ कार्ड ही क्यों दिखाया गया सहित कई अहम प्रश्नों का जवाब पुलिस अब तलाश करेंगी।
पुलिस की जांच में कुछ पोर्टल एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े लोग भी आ सकते है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि पुलिस को तहरीर मेरे द्वारा दी गई है। पूरा मामला संदिग्ध है। इससे लगता है कि बदनाम करने की साजिश कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने कुछ लोगों को मिलाकर किया है। ऐसे में पुलिस जांच करेंगी कि पूरा मामला क्या है। उन्होंने बताया कि दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई शासन स्तर से हुई है।