प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले देशभर के खिलाड़ियों से बात कर हौसला बढ़ाएंगे। पीएम मंगलवार को शाम पांच बजे वर्चुअल संवाद करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग की ओर वेबसाइट pmevents.ncog.gov.in पर जाकर खिलाड़ी इस आयोजन से जुड़ सकते हैं। जिसपर कोई भी खिलाड़ी और प्रशिक्षक पंजीकरण कराकर पीएम और टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित खिलाड़ियों की बात सुन सकेंगे।
ललित के पिता से बात करेंगे प्रधानमंत्री
बनारस के ललित उपाध्याय के पिता सतीश उपाध्याय से भी पीएम बात करेंगे। बंगलूरू में ओलंपिक की तैयारी कर रहे ललित ने फोन पर बताया कि पूरी टीम के साथ प्रधानमंत्री मंगलवार को बात करेंगे। टीम के सभी खिलाड़ियों के परिजनों से भी बात होगी। इसके लिए मैंने पिता का फोन नंबर साझा किया है। इसके पहले मन की बात में पीएम ने चंदौली के भालाफेंक प्रतियोगिता के खिलाड़ी शिवपाल सिंह की सराहना की थी।
शहर में कई जहग बने सेल्फी प्वाइंट
टोक्यो ओलंपिक 2020 के चीयर्स, खिलाड़ियों के उत्साह और प्रोत्साहन के लिए में शहर में जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए है। जिसमें सिगरा स्टेडियम, बरेका, बीएचयू और पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य हैं। इसके अलावा शिवपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी ओलंपिक खिलाड़ियों का चरित्र चित्रण कर ओलंपिक महोत्सव का माहौल तैयार किया गया है।