फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिड श्रीराम की गायकी का लुत्फ उठाएंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
तमिल के मशहूर गायक सिड श्रीराम रविवार को नमो घाट पर प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा केरल फाइन आर्ट्स एकेडमी के दस छात्र वैदिक मंत्रोच्चारण करेंगे। इन कलाकारों को पहली बार प्रधानमंत्री के सामने प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। पीएम मोदी रविवार को नमो घाट पर आयोजित काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रविवार को शाम पांच बजे के करीब सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचेगे। नमो घाट पर 1.30 घंटे के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 20 मिनट का समय मिला है। कार्यक्रम की शुरुआत शंख नाद से होगी। इसके बाद केरल फाइन आर्ट्स एकेडमी के दस छात्र वैदिक मंत्रोच्चारण करेंगे। फिर सिड श्रीराम काशी से रामेश्वरम के रिश्ते पर आधारित तीन गानों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद पीएम तमिल से काशी आए मेहमानों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें