पोर्टल लांचिंग के बाद पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये भत्ता और टूलकिट मिलेगा। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि योजना का उद्देश्य छोटे कामगार और शिल्पिकारों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 वर्ष आयु के कामगार आवेदन कर सकते हैं।
परिवार के एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के साढ़े तीन हजार कामगारों ने ऑफलाइन आवेदन किया था। 18 ट्रेड में नाई, मोची, कुम्हार, सुनार, मालाकार, धोबी, टोकरी चटाई बुनकर, झाड़ू कार, मूर्तिकार, बढ़ई, नाव निर्माता, अस्त्रकार, लोहार, ताला निर्माता, राजमिस्त्री, दर्जी, मांझी, गुड़िया और खिलौना बनाने वाले शामिल हैं।