नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शनी का अवलोकन करते पीएम मोदी व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योजनाओं पर अधिकारियों से बात की
प्रधानमंत्री ने स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों से भी विकसित भारत संकल्प यात्रा पर चर्चा की और कैंप आदि पर सवाल किए। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी ने टीबी की जांच और दवा की जानकारी ली। इस दौरान पीएम को बताया कि प्रतिदिन कैंप में 300 से 400 लोग आ रहे हैं और उन्हें इलाज के साथ ही योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।
पीएम बोले, मत बताइए कोई इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा
प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण के स्टॉल पर एक दिव्यांग से बातचीत शुरू की तो उन्होंने बताया कि उसे पेंशन का लाभ मिल गया और दुकान संचालन के लिए आवेदन किया है। इस पर पीएम ने पूछा कि क्या दुकान चलाएंगे तो युवक ने बताया कि सीएचसी चलाते हैं और उसी में स्टेशनरी भी डालेंगे। पीएम ने जैसे ही पूछा कितना कमा लेते हो तो युवक सकपका गया, फिर पीएम ने माहौल को हल्का करते हुए कहा कि मत बताइए इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा भाई या फिर आपको लगता है इनकम टैक्स वालों को भेजेगा मोदी। फिर हंसते हुए बोले, इनकम टैक्स भरना पड़ेगा इतना कमाते होंगे। फिर पीएम बोले, आपके चेहरे की खुशी बता बता रही है, इस पर युवक बोला आपसे मिलने की खुशी है।