फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के लिए मुस्लिम बहनों ने बनाई राखी

Wed, 26 Aug 2015 02:18 AM IST
पीएम मोदी के लिए मुस्लिम बहनों ने बनाई राखी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन के रिश्ते को धर्म से ऊपर मानते हुए मुस्लिम महिलाओं ने धार्मिक एकता की एक अलग मिसाल पेश की। काशी की मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई मानते हुए उनके लिए अपने हाथों से राखी बनाई। इस राखी पर उन्होंने मोदी का चित्र भी लगाया था। प्रधानमंत्री के साथ ही गोटे और सितारों से सजी इन राखियों को मुस्लिम बहनों ने सद्भावना संदेश के साथ आरएसएस के सर संघ संचालन मोहन भागवत और इंद्रेश कुमार को भी भेजा।
विज्ञापन


मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को वरुणानगरम स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने ढोल बजाकर राखी के गीत गाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उन्होंने खास तौर से भोजपुरी गीत बनाया था। इस मौके पर मुस्लिम

बहनों ने प्रधानमंत्री की हिफाजत और लंबी उम्र के लिए दुआएं भी कीं। इस दौरान संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव, मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी, नजमा परवीन, बिल्किस बेगम, रेहाना, गुलनाज, रजिया, शीबा अंजुम, अलीमुन निसां आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें