चंदौली सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने किसानों को किया संबोधित
किसानों की मांग जायज है। उनका पूरा समर्थन करता हूं। जब केंद्र सरकार पैसा दे रही है तो डीएम कमिश्नर को क्या समस्या आ रही है किसानों का मुआवजा देने में। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह उनका घेराव भी करेंगे। यह बात चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान किसान न्याय मोर्चा के संयोजक महेंद्र प्रसाद ने उन्हें किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। इस पर उन्होंने सोमवार को पीएम कैंप और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को सौंपने और उन तक किसानों की मांग पहुंचाने की बात कही। सांसद ने कहा कि किसानों ने केंद्र सरकार ने मुआवजे को लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है और वाजिब मुआवजा केंद्र सरकार ने तय कर दिया है।
उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया कि वह भरसक कोशिश करेंगे कि किसानों को जल्द पूरा मुआवजा मिल जाए। उन्होंने प्रशासन के साथ ही शासन से भी वार्ता करने का भरोसा दिलाया। किसानों से अपील किया कि आंदोलन शांति पूर्ण करें और इसे दल या पार्टी राजनीति का आंदोलन न बनने दें। इसके बाद वह इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए।
पंचायत की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामबली पटेल तथा संचालन रवींद्र पटेल व रमापति ने किया। सभा में जगर नाथ कुशवाहा, विजय शंकर पांडेय, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, संजीव सिंह, अरविंद सिंह, पन्ना लाल , राम निहोर, पन्ना लाल यादव, राजेंद्र पटेल, होरी लाल पाल, सुरेंद्र पटेल, हंस राज, सुशील पटेल, हरिबल्लभ सिंह आदि शामिल रहे।