बता दें कि पीएम मोदी 9 नवंबर की सुबह 10.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र को दीपावली की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि लोकार्पित और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची तैयार कर ली गई है।
छह स्थानों पर पांच हजार से ज्यादा लोग सुनेंगे लाइव
प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में जिले भर में छह स्थानों पर करीब पांच हजार से ज्यादा लोग जुड़ेंगे। इसमें सर्किट हाउस, कमिश्नरी सभागार, बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल, शूलटंकेश्वर, दशाश्वमेध घाट और एयरपोर्ट पर लाइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें चुनिंदा लोग प्रतिभाग करेंगे।