फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पीएम मोदी नमो एप से भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, शहर लगे एलईडी

Thu, 24 Oct 2019 04:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
निवेदिता में लगी एलईडी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को नमो एप के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके  लिए वाराणसी लोकसभा की पांचों की विधानसभाओं में चयनित स्थलों पर टीवी स्क्रीन लगाई गई है। यहां कार्यकर्ताओं के लिए बैठने आदि व्यवस्था की गई है। उधर, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच नमो एप को डाउनलोड करवाने के लिए जागरुकता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


नमो एप के जरिए अपराह्न 4.30 बजे के बाद प्रधानमंत्री का संवाद शुरू होगा। इसके लिए शहर दक्षिणी विधान सभा में बुलानाला स्थित अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज, उत्तरी विधानसभा में गणेश मंडपम,नाटी इमली, कैन्ट विधानसभा में निवेदिता शिक्षा सदन, तुलसीपुर, सेवापुरी विधानसभा में कछवा स्थित सिनेमा हॉल का मैदान, रोहनिया विधान सभा में गंगापुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि वाराणसी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा में यह आयोजन किया जा रहा है।

नमो एप पर क्लिक करने के बाद एक फार्म आएगा। संवाद में भाग लेने वाले को इस पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, विधानसभा के साथ ही अपने सवाल का उल्लेख करना होगा। कार्यकर्ताओं को लोकसभा व राज्य की दो-दो मुख्य समस्याओं के साथ ही केंद्र की योजनाओं में से किन दो योजनाओं से वाराणसी लोकसभा के लोग ज्यादा लाभान्वित हुए हैं, उसका भी उल्लेख करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फार्म को ऑनलाइन जमा करना होगा। संवाद कार्यक्रम के लोकसभा प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि पांचों विधानसभा में तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यकर्ता अपने नजदीकी स्थल पर पहुंचकर संवाद में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें