फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने काशी से मांगी सलाह, 24 अक्तूबर को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद

Tue, 22 Oct 2019 04:16 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
24 अक्टूबर को करेंगे पीएम मोदी संवाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। वह कार्यकर्ताओं से संवाद कर काशी के बारे में पूरी तरह से जान लेना चाहते हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सोमवार को नरेंद्र मोदी डॉट इन (www.narendramodi.in) वेबसाइटट पर जानकारी साझा की। वेबसाइट पर लिखा कि दिवाली से पहले 24 अक्तूबर को 'दीपोत्सव कार्यकर्ता संवाद' शाम साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के पार्टी कार्यकार्ताओं के साथ संवाद करेंगे। आप भी पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव और सवाल साझा कर सकते हैं।
भाजपा कार्यकार्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार संवाद करेंगे। वह इसस पहले 27 मई को लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद बनारस आ चुके हैं, जहां उन्होंने काशीवासियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया था। पीएम मोदी ने उस दौरान टीएफजी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

अब पीएम मोदी की वेबसाइट पर सवाल और सुझाव की संवाद की जानकारी साझा किए जाने के बाद, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को सवाल और खूब सुझाव दिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं का क्रम शुरू हो गया। वह पीएम मोदी को अपने यहां की समस्याएं बताने लगे।

प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि वाराणसी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा में यह आयोजन किया जा रहा है। बड़ी स्क्रीन पर कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी का संवाद सुन सकेंगे। प्रत्येक विधायक अपनी विधानसभा में कार्यकर्ताओं के लिए यह आयोजन कर रहा है। कार्यकर्ता कैंप लगाकर लोगों को नमो एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

नमो एप पर क्लिक करने के बाद एक फार्म आएगा। संवाद में भाग लेने वाले को इस पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, विधानसभा के साथ ही अपने सवाल का उल्लेख करना होगा। कार्यकर्ताओं को लोकसभा व राज्य की दो-दो मुख्य समस्याओं के साथ ही केंद्र की योजनाओं में से किन दो योजनाओं से वाराणसी लोकसभा के लोग ज्यादा लाभान्वित हुए हैं, उसका भी उल्लेख करना होगा।

इसके बाद फार्म को ऑनलाइन जमा करना होगा। पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम के लोकसभा प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि संवाद में भाग लेने के लिए अपने सुझाव व प्रश्न दे सकते हैं। इसके लिए प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें