फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में 29 फरवरी को दिव्यांगों के बीच रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Tue, 11 Feb 2020 02:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi - फोटो : a
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 तारीख को प्रयागराज में दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर से एक करोड़ दिव्यांगों को चिन्हित किया गया है। 10 लाख दिव्यांगों को सरकार की किसी न किसी योजना से जोड़ा गया है। ये जानकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दी।

विज्ञापन


दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से सोमवार को वाराणसी के चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित समारोह में उन्होंने आगे कहा कि विभाग को केंद्र सरकार की ओर से बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया है, यह आप लोगों के प्यार का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हमारे विभाग की हर दिव्यांग पर नजर है।

उन्होंने कई दिव्यांगों को उपकरण भी बांटे। सरकार की कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरण योजना के तहत हरहुआ, चिरईगांव के 319 दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिए गए। 169 को ट्राइसाइकिल, 32 को व्हीलचेयर, 26 को बैसाखी, 20 को कान की मशीन, 32 को स्मार्ट केन, 10 छड़ी, 32 लोगों को एमआर किट दी गई।
विज्ञापन

 

अतिथियों का स्वागत ज्योति अंध विद्यालय सारनाथ ने किया। नववाणी मूक बधिर विद्यालय काईराजपुर ने साइन लैंग्युएज राष्ट्रगान में प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। यूडीआईडी कार्ड, कृत्रिम अंग और नए पंजीकरण भी किए गए। कार्यक्रम में उप निदेशक रोहित सिंह, दिव्यांगजन केंद्रीय सलाहकार उत्तम ओझा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें