फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल हस्तशिल्प का हब, कण कण में बसी कलाः पीएम मोदी

Sun, 30 Dec 2018 11:29 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनारस में एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में शनिवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों से संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाराणसी सहित पूर्वांचल हस्तशिल्प का हब है और यहां कण कण में कला बसी है। एक जिला एक उत्पाद के जरिए प्रदेश सरकार इन कलाओं को लाभकारी बनाने में जुटी है।

 

पीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं के जरिए बिचौलियों को बाहर कर रह है। प्रधानमंत्री ने तंज भरे लहजे में कहा कि तकलीफ झेलकर भी बिचौलियों को देश से बचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी और पूर्वांचल सहित पूर्वी भारत में बेहतर माहौल बनाने का काम व्यापक स्तर पर चल रहा है।

विज्ञापन

 

यहां के 10 उत्पादों को जीआई टैग का प्रमाण भी मिल चुका है। कलाकारी चाहे कपड़े या कालीन में हो या मिट्टी और धातु में हो, यहां सब है। 60 हजार कथकरघे, 70 हजार पावर लुम, डेढ़ लाख बुनकर इस कला को समृद्ध कर रहे हैं। प्रदेश सरकार का ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) प्रयोग मेक इन इंडिया से ही प्रेरित है। 

 

इसके जरिए यूपी देश और दुनिया के मानचित्र में स्थापित हो रही है। उन्होंने मुरादाबाद के पीतल, भदोही के कालीन, मेरठ के खेल, श्रावस्ती के थारू कला का जिक्र कर कहा, ओडीओपी कला को विस्तार देने में लाभकारी सिद्ध हो रही है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री - फोटो : amar ujala
ओडीओपी उत्पादन से बिक्री तक संपूर्ण समाधान देना है। सही ट्रेनिंग, मार्केटिंग और सही दाम दिलाने के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार कला को परंपरा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, इसके लिए मैं खुद भी 100 जिलों की मॉनिटरिग कर रहा हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि विकास परियोजनाओं के जरिए जीवन को सरल और सुगम किया जा रहा है। इससे व्यापार कारोबार भी आसान होता है। कृषि के बाद एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) सबसे ज्यादा रोजगार देता है और यूपी छोटे व लघु उद्योगों का हब है।
 
ऋृण वितरण का जिक्र करते हुए कहा बैंकों के लोग भी यहां मौजूद हैं, अब सबकुछ मौके पर ही निपटाया जा रहा है। 59 मिनट में एक करोड़ रुपये तक का लोन दिया जा रहा है। वाराणसी में सरकार उद्यमियों को आसान शर्तो पर ऋृण उपलब्ध करा रही है।
 
नौ कॉमन फेसिलेटी सेंटर बनाए गए हैं, जहां मार्केटिंग के लिए बुनकरों को सहायता दी जा रह है। भदोही और मिर्जापुर के उद्यमियों को आधुनिक पॉवर लूम दिया गया है और कामगारों को नई मशीनें उपलब्ध कराई जा रही है। सामान्य से सामान्य परिवारों को रोजगार से जोड़ने के काम को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें