फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं का पावरहाउस है भारत: PM मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट, लिखा- ग्रीन आर्मी का काम आपको करेगा प्रेरित

Tue, 31 Dec 2024 11:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि ग्रीन आर्मी का काम आपको प्रेरित करेगा। उन्होंने लिखा कि भारत प्रतिभाओं का पावरहाउस है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर काशी की ग्रीन आर्मी की महिलाओं का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि भारत प्रतिभाओं का पावरहाउस है। ये नवाचार और साहस दिखाने वाली असंख्य प्रेरक जीवन यात्राओं से भरा हुआ है। ऐसे लोगों से पत्र से बात करना खुशी की बात है। ऐसा ही एक प्रयास है ग्रीन आर्मी। इसका काम आपको बहुत प्रेरित करेगा। काशी के होप वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से इस ग्रीन आर्मी का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य गांव में कुरीतियों को दूर करना है।

विज्ञापन


होप वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना करने वाले रवि मिश्रा ने कहा कि पीएम से सराहना पाना ग्रीन आर्मी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ग्रीन आर्मी बनारस के साथ मिर्जापुर, सोनभद्र, अयोध्या, फिरोजाबाद, बलिया और जौनपुर में भी कार्यरत है। ग्रीन आर्मी से हजारों महिलाएं जुड़ी हैं जो अपने गांव में नशा मुक्ति, अंधविश्वास, जुआ, दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए कार्य करती हैं। होप ट्रस्ट ने स्लीपर फैक्ट्री, सिलाई सेंटर लगवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें