सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बीएचयू
430 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का शिलान्यास 22 दिसंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था। 200 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सेंटर का काम 2018 में शुरू हुआ। समय सीमा 30 मार्च 2019 को पूरा होने के बाद दो बार डेट भी बढ़ाई गई है। अब इसका काम पूरा हो गया है लेकिन उद्घाटन होना बाकी है। बीएचयू अस्पताल प्रशासन की ओर से उद्घाटन के लिए बीएचयू को पत्र लिखा जा चुका है। सेंटर के बनने के बाद एक ही छत के नीचे ओपीडी के साथ ही जांच की सुविधा मिलेगी। इसमें न्यूरो सर्जरी, इंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी समेत 12 विभागों की ओपीडी चलेगी। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, जांच संकुल की सुविधा रहेगी।
एमसीएच विंग महिला अस्पताल
महिला अस्पताल कबीरचौरा में 100 बेड के एमसीएच विंग का काम चार सितंबर 2015 में शुरू हुआ। 30 नवंबर 2017 को पूरा होना था लेकिन अब तक काम चल ही रहा है। 20 करोड़ की लागत वाले इस एमसीएच विंग का काम इस महीने पूरा होने की संभावना है।
एक नजर में संभावित परियोजनाएं
- दशाश्वमेध घाट के पास बनने वाले दशाश्वमेध प्लाजा का निर्माण
- शहर के 32 स्थलों पर पार्किंग और वेंडिंग जोन का निर्माण
- काशी के मंदिरों और नव दुर्गा दर्शन के लिए पावन पथ
- स्मार्ट सिटी के तहत नौ स्मार्ट वार्ड का निर्माण