फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शराब ने इस तरह ली जान, किसी को नहीं पता था ससुराल जाते वक्त होगा ऐसा

Thu, 16 Jan 2020 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के साईं गांव स्थित एक तालाब में दो बाइक सवारों के गिर जाने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा सुरक्षित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी बिनय राजभर(23) पुत्र कल्लू राजभर अपने पत्नी पूजा राजभर(20) के साथ ससुराल हृदयपुर आया हुआ था। पत्नी को मायके छोड़कर बिनय पास ही रजनहिया गांव में स्थित अपने बुआ के घर चला गया।

इस दौरान वह अपने फुफेरे भाई संजय राजभर(25) के साथ अपनी ससुराल आने लगा। शराब के नशे में होने के कारण अनियंत्रित होकर अचानक वह सड़क के किनारे तालाब में बाइक समेत दोनों गिर पड़े। इस दौरान दोनों डूबने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। इसमें से बिनय की हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बिनय राजभर की शादी एक साल पहले ही पूजा राजभर से हुई थी। सूचना मिलते ही ससुराल और उसके घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें